अच्छी नींद पाने के लिए बहुत लोग बहुत से असरदार उपाय अपनाते हैं। लेकिन वह काम नहीं करते हैं। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना किसी चुनौती से काम नहीं है। तनाव अवस्था जीवन शैली और मोबाइल स्क्रीन का ज्यादा उपयोग करने से हमारे नींद प्रभावित होती है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। आप बिना किसी दवा के भी अच्छी नींद पा सकते हैं।
यहां हम आपको 5 असरदार घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। जो आपकी नींद की गुणवत्ता में बहुत ही ज्यादा सुधार करेंगे।
1.सोने से पहले गर्म दूध पिए
गर्म दूध पीना अच्छी नींद के लिए सबसे आसान और प्रभावी घरेलू उपाय में से एक माना जाता है। दूध में ट्राप्टोफैन नमक अमीनो एसिड पाया जाता है। जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है। यह हार्मोन दिमाग को शांत करने में और अच्छी नींद लाने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- सोने से 30 मिनट पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर पी ले।
- अगर आपको दूध से एलर्जी है। तो बादाम या सोया मिल्क भी ले सकते हैं।
इसके फायदे:
- तनाव कम होता है।
- नींद की गुणवत्ता में बहुत ही ज्यादा सुधार होता है।
- दिमाग और मांसपेशियों को आराम महसूस होता है।
2.लैवेंडर ऑयल से मसाज करें या इसे सूंघी
लैवेंडर का उपयोग पुराने समय से ही तनाव को कम करने और अच्छी नींद लाने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। इसमें मौजूद प्राकृतिक सुगंध दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद दिलाने में बहुत ही ज्यादा मदद करती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सोने से पहले अपने तकिए पर कुछ बंदे लैवंडर ऑयल की डालें।
- हल्के गुनगुने नारियल तेल या जैतून तेल में कुछ बंदे लैवंडर ऑयल मिलाकर सिर और पैरों की मसाज करें।
- एक कटोरी गर्म पानी में लेवेंडर तेल डालें और उसकी भाप लें।
इसके फायदे:
- दिमाग को आराम देता है।
- तनाव और चिंता को काम करता है।
- अच्छी और गहरी नींद लाने में हमारी मदद करता है।
3.सोने से पहले हर्बल चाय पिए
कुछ हर्बल चाय भी अच्छी नींद लाने में कारगर होती है। विशेष रूप से तुलसी टी और पिपरमेंट टी को नींद बढ़ाने के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह नींद के लिए बहुत ही ज्यादा जिम्मेदार होती हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
- 1 कप गर्म पानी में कैमोमाइल फूल या तुलसी की पत्तियां डालकर 5 से 10 मिनट तक इसे उबले।
- छानकर इसे हल्का गर्म करके पिए।
- इसमें शहद मिलाने से स्वाद और अधिक बढ़ सकता है।
इसके फायदे
- नसों को आराम मिलता है।
- नींद जल्दी आती है।
- पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है।
4.पैरों की मालिश करें या गर्म पानी में डुबोए
हमारे पैरों में कई प्रेशर पॉइंट्स होते हैं। जो अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। हल्के गर्म तेल से पानी की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। और शरीर को आराम मिलता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- नारियल तेल,तिल का तेल या सरसों का तेल हल्का गर्म करें।
- सोने से पहले पैरों के तलवे और उंगलियों के बीच अच्छे से मसाज करनी चाहिए।
- आप गुनगुने पानी में नमक डालकर उसमें 10 से 15 मिनट तक पैरों को डुबो कर रख सकते हैं।
इसके फायदे
- तनाव कम होता है।
- नींद जल्दी आती है।
- शरीर हल्का महसूस करता है।
5.सोने से 1 घंटे पहले स्क्रीन टाइम को कम करना चाहिए
मोबाइल टीवी और लैपटॉप की ब्लू लाइट हमारे दिमाग को सतर्क बनाए रख सकती हैं। और मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को कम कर देती है। जिससे नींद में बाधा आती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सोने से कम से कम 1 घंटे पहले मोबाइल और टीवी बंद कर दें।
- अगर रात में फोन इस्तेमाल करना जरूरी है। तो ब्लू लाइट फिल्टर ऑन कर ले।
- इस समय किताब पढ़ने या हल्का संगीत सुनना बहुत ही बेहतर हो सकता है।
इसके फायदे
- नींद जल्दी आती है।
- दिमाग आराम महसूस करता है।
- सुबह फ्रेशनेस महसूस होती है।
तो आज ही इन उपायों को अपनाएं और मीठी नींद का आनंद लें!