आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और नाजुक अंग है । जिनकी देखभाल करना हमारी स्वयं जिम्मेदारी होती है । आधुनिक जीवन शैली घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताना और खानपान में पोषण की कमी के कारण आंखों की रोशनी कमजोर होना। उम्र बढ़ने के साथ साथ यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। लेकिन अच्छी खबर है कि कुछ घरेलू उपायों और स्वस्थ आदतों को अपना कर आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

eyes
आंखों

इस ब्लॉग में हम आपको  आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।

आंखों की रोशनी कम होने के कारण

आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण कई प्रकार के हो सकते हैं। इनमें से कुछ सामान कारण निम्नलिखित है।

  • 1.पोषण की कमी : विटामिन A C और E की कमी से आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।
  • 2.डिजिटल डिवाइस का ज्यादा उपयोग:   कंप्यूटर मोबाइल या टीवी स्क्रीन के ज्यादा उपयोग से आंखों पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है।
  • 3.नींद की कमी:  पर्याप्त आराम न मिलने से आंखों में थकान और सूजन आ सकती है।
  • 4.आनुवांशिक कारण:  परिवार में आंखों की कमजोरी दृष्टि का इतिहास होना।
  • 5.उम्र बढ़ाना:  उम्र बढ़ने के साथ साथ आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
  • 6.डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर : यह बीमारियां आंखों की नसों पर असर डाल सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के कुछ घरेलू उपाय जो हम आपको बेहतरीन तरीके से बताएंगे

1.गाजर का नियमित सेवन करें। 

गाजर विटामिन A और बीटा कैरोटीन का प्रमुख स्रोत है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। गाजर का रस पीने से आंखों की नसें मजबूत होती है । आप इसे कच्चा सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

2.आंवला का उपयोग करें। 

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है । जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है । रोज सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीना यह इसका चूर्ण लेना। आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

3.बादाम सौंफ और मिश्री का मिश्रण:  बादाम सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में  पीसकर रोजाना रात को दूध के साथ ले। यह मिश्रण आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी प्रभावित होता है।

4.हरी पत्तेदार सब्जियों का  सेवन करना चाहिए:  पालक मेथी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां ल्यूटिन और जैकसंथिन नामक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो आंखों की सुरक्षा करते हैं।

5. त्रिफला चूर्ण का उपयोग : त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद में आंखों की समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। इसे पानी में घोलकर आंखों को धोने या इसका सेवन करने से अधिक रोशनी बढ़ती है।

6.आंखों की एक्सरसाइज करें आंखों में व्यायाम करने से मांसपेशियां बहुत मजबूत होती है । सुबह शाम आंखों को गोल गोल घुमाने दूर और पास की वस्तुओं को देखने से प्रेक्टिस करें।

7.दूध और बादाम का सेवन करें : रात में भिगोए हुए 5 से 6 बादाम को सुबह दूध के साथ पीसकर पीने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती है।

8.मसाज और रेस्ट :  हथेलियों को रगड़ कर गर्म करें । और आंखों पर हल्के से रखें। यह आंखों की थकान दूर करने में मदद करता है।

9.फलों का सेवन बढ़ाएं : संतरा पपीता और आम जैसे फलों में विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होते हैं । जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

10.खूब पानी पिए : पानी शरीर में विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है । और आंखों की नमी को बरकरार रखना है।

11.पलके झपकाना ना भूले : कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करते समय हर 20 मिनट में पलके झपकाने की आदत डालें।   यह  आंखों को आराम देता है।

12.घी का सेवन करें : गाय के शुद्ध घी में विटामिन A पाया जाता है । रोजाना भोजन में इसे शामिल करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

13.मुल्तानी मिट्टी से आंखों को ठंडक दे :  मुल्तानी मिट्टी को पानी में घोलकर आंखों पर लगाने से सूजन और जलन कम होती है। यह आंखों को ठंडक प्रदान करती है।

14.ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाएं काजू अखरोट चिया सीड्स और फ्लेक्स सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

15.धूम्रपान और शराब से बचे :  धूम्रपान और शराब का सेवन आंखों की नसों को कमजोर कर सकता है । इनसे बचाव करना आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक तरीका है।

आंखों की देखभाल के लिए टिप्स

1.20-20-20नियम अपनाएं : हर 20 मिनट पर 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें।

2.सूरज की रोशनी से बचाव करें: धूप में बाहर जाते समय सनग्लास का उपयोग करें।

3.अच्छी नींद ले : कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद ले। ताकि आंखें रिलैक्स महसूस करें।

4.पढ़ाई के दौरान सही रोशनी का ध्यान रखें :  हमेशा पर्याप्त रोशनी में ही पढ़ाई करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top