किडनी स्टोन एक आम समस्या बनती जा रही है। जो असहनीय दर्द और असुविधा का कारण बन सकती है। यह समस्या तब होती है। जब खनिज और नमक किडनी में जमा होकर कठोर क्रिस्टल बना लेते हैं। हालांकि यदि समस्या गंभीर है। तो आप इसे घर पर ही कुछ प्राकृतिक उपाय से दूर कर सकते हैं।
इस ब्लॉक में हम आपको किडनी स्टोन को खत्म करने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। जिससे आप किडनी स्टोन को खत्म कर सकते हैं।
किडनी स्टोन के लक्षण
- पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना।
- पेशाब में जलन या दर्द होना।
- बार-बार पेशाब जाना पेशाब का रंग हल्का गहरा होना।
- उल्टी या मतली।
- बुखार और ठंड लगना(संक्रमण के मामले में)
यदि आपको लक्षण गंभीर है। तो डॉक्टर से संपर्क जरुर करना चाहिए लेकिन अगर स्टोन छोटा है। तो निम्नलिखित उपायों की मदद से आपका स्टोन खत्म हो सकता है।
1.अत्यधिक पानी पिए
पानी की कमी किडनी स्टोन बनने का मुख्य कारण हो सकती है। दिन भर में 10 से 12 गिलास पानी पीने से स्टोन धीरे-धीरे गलने लगता है। और पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाता है। नारियल पानी और सिट्रस फलों के रस का सेवन भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
2.नींबू और शहद का सेवन
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड किडनी स्टोन को तोड़ने में मदद करता है। गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ कर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। और रोजाना सुबह खाली पेट पिए या उपाय किडनी को साफ करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
3.सेब का सिरका
सेब का सिरका अम्लीय होता है। जो पथरी को खोलने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और उसको दिन में दो बार सेवन करना चाहिए।
4.अजवाइन का पानी
अजवाइन किडनी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाले और दिन में काम से कम दो बार पिए। यह उपाय पेशाब के माध्यम से स्टोन को बाहर निकलने में मदद करता है।
5.तुलसी के पत्ते
तुलसी प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर होता है। सुबह खाली पेट तुलसी के चार से पांच पत्ते को चबाएं या तुलसी के रस को शहर के साथ मिलाकर सेवन करने से किडनी स्टोन टूट कर बाहर निकलने लगता है।
6.मूली का रस
मूली का रस पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर बाहर निकलने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है। रोज सुबह ताजा मूली का रस निकाल कर सेवन करना चाहिए।
7.नारियल पानी
नारियल पानी न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है। बल्कि किडनी स्टोन को घोलने में भी बहुत ज्यादा मदद करता है। दिन में 2 से 3 बार नारियल पानी पीना लाभकारी होता है।
8.भिंडी का सेवन करें
भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व किडनी स्टोन बनाने से रोकते हैं। उसे उबालकर या सब्जी के रूप में सेवन करना फायदेमंद होता है।
9.गेहूं का जूस
गेहूं का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है। और पथरी को बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज करता है। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से लाभ होता है।
10.अनार का रस
अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो किडनी को स्वस्थ रखने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं। और स्टोन को बाहर निकलने में मदद करते हैं। दिन में एक गिलास अनार का जूस पीना बहुत ही जरूरी माना गया है।
कुछ अतिरिक्त सुझाव
- अधिक नमक और प्रोटीन युक्त आहार से बचें।
- शराब और कैफीन का सेवन कम से कम करें।
- प्रोस्टेट फूड और सोडियम युक्त चीजों का सेवन सीमित करें।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- डेयरी उत्पादों का संतुलित मात्रा में सेवन करें।