केयर हेल्थ इंश्योरेंस आज के दौर में किसी भी व्यक्ति के जीवन में बेहद जरूरी हो गया है।तेजी से बढ़ती जीवन शैली बढ़ते रोगों और महंगे इलाज के चलते हेल्थ इंश्योरेंस लेना। अब सिर्फ एक विकल्प नहीं है। बल्कि जरूरत ही बन गई है। ऐसे में केयर हेल्थ इंश्योरेंस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो गया है। इस ब्लॉग में हम केयर हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी दे रहे हैं। इसके फायदे, पॉलिसी,विकल्प क्लेम और क्यों यह भारत के सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य बीमा में से एक है।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस क्या है?
केयर हेल्थ इंश्योरेंस एक प्रमुख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है। जिसे 2012 में शुरू किया गया था। यह कंपनी व्यक्तिगत और परिवार के स्वास्थ्य बीमा कर कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस क्रिटिकल इलनेस कवर और कई अन्य पॉलिसी विकल्प प्रदान करती है। केयर हेल्थ इंश्योरेंस का मुख्य उद्देश्य है। कि ग्राहकों को सस्ती और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।
कंपनी की खासियत यह है। कि यह न केवल हेल्थ कवर करते हैं। बल्कि प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप वैलनेस प्रोग्राम्स और कैशलैस ट्रीटमेंट जैसी- सुविधाएं भी प्रदान करते हैं।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस के प्रमुख फायदे
1.किफायती और व्यापक कवरेज
केयर हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी की भर्ती होने के साथ साथ कई गंभीर बीमारियों को भी कवर करती है। यह कंपनी 30 से ज्यादा बीमारियों का कवरेज देती है।
2.कैशलैस ट्रीटमेंट की सुविधा
केयर हेल्थ इंश्योरेंस देश भर में 21 , 100 + नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करता है। आपको इलाज के दौरान भुगतान की चिंता नहीं करनी पड़ती है।
3.Pre और Post-Hospitalization कवरेज
पॉलिसी के तहत अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के मेडिकल खर्चों को भी कवर किया जाता है।
4. नो क्लेम बोनस NCB
यदि आप 1 साल तक क्लेम नहीं करते हैं तो अगले साल आपकी बीमा राशि बढ़ जाती है जिसे नो क्लेम बोनस कहा जाता है।
5.फैमिली फ्लोटर पॉलिसी
यह पॉलिसी आपके पूरे परिवार के लिए एक ही बीमा प्लान के तहत सुरक्षा प्रोवाइड करती है।
6.फ्री हेल्थ चेकअप
केयर हेल्थ इंश्योरेंस समय- समय पर फ्री हेल्थ चैकअप्स की सुविधा उपलब्ध कराता है। जिससे आप अपनी सेहत की निगरानी और देखभाल कर सकते हैं।
7.ऑप्शनल कवर
आप चाहे तो अपनी पॉलिसी में अतिरिक्त कवर जोड़ सकते हैं। जैसे-मैटरनिटी कवर, क्रिटिकल इलनेस कवर, और पर्सनल एक्सीडेंट कवर।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस की प्रमुख योजनाएं(Plans)
1. केयर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान
- बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान।
- कवर राशि 3 लाख से 6 करोड़ तक।
- प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन कवरेज।
2.केयर सीनियर प्लान
- वरिष्ठ नागरिकों( 60 वर्ष से ऊपर) के लिए विशेष पॉलिसी 30 दिन की वेटिंग पीरियड होता है।
- नॉन कैशलेस इलाज की भी सुविधा उपलब्ध करती है।
3.केयर हार्ट प्लान
- हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए डिजाइन की गई पॉलिसी।
- सर्जरी और डे-केयर प्रक्रियाओं का कवरेज करती है।
- नियमित हेल्थ चेकअप शामिल करे।
4.केयर फ्रीडम प्लान
- डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए उपयुक्त करती है।
- फ्री हेल्थ चेकअप करवाना।
- कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध करती है।
5.केयर क्रिटिकल इलनेस प्लान
- गंभीर बीमारियों का विशेष कवरेज।
- कैंसर,किडनी फेलियर,हार्ट अटैक शामिल होते हैं।
- एकमुस्त राशि का भुगतान।
कैसे करें केयर हेल्थ इंश्योरेंस का चुनाव
केयर हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले आपको अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार सही पॉलिसी का चुनाव करना चाहिए। यह कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखने योग्य हैं।
1.बीमा राशि (Coverage Amount)
आपको अपनी जरूरत के अनुसार सही खबर राशि का चयन करना चाहिए। बड़े शहरों में इलाज महंगा होता है इसलिए अधिक कवर लेना बेहतर होता है।
2.वेटिंग पीरियड
बीमा पॉलिसी में वेटिंग पीरियड का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ज्यादातर पॉलिसी में प्रे- एक्जिस्टिंग डिजीज के लिए 2 से 4 साल का वेटिंग पीरियड होता है।
3.कैशलेस नेटवर्क
पॉलिसी लेने से पहले यह जरूर जांच ले। कि आपके नजदीकी अस्पताल में केयर हेल्थ इंश्योरेंस के नेटवर्क में शामिल है या नहीं है।
4.प्रीमियम और लाभों की तुलना
अलग-अलग पॉलिसी के प्रीमियम और उनके द्वारा दिए जाने वाले लाभों की तुलना करें।
कैसे करें क्लेम(Claim Process)
क्लेम प्रोसेस केयर हेल्थ इंश्योरेंस में क्लेम करना बहुत आसान है। इसे दो तरीकों से किया जा सकता है।
1.कैशलैस क्लेम
- अस्पताल में एडमिट होने पर इंश्योरेंस कंपनी को सूचित करें।
- अस्पताल का हेल्थ डेस्क आपकी सहायता करेगा।
- इलाज के बाद कंपनी अस्पताल को सीधे भुगतान करेगी।
2.रीइंबर्समेंट क्लेम
- इलाज का खर्च पहले खुद करें।
- इलाज से संबंधित सभी दस्तावेज और बिल जमा करें।
- क्लेम फॉर्म भरकर इंश्योरेंस कंपनी को जमा करें।
- कंपनी आपके खाते में भुगतान कर देगी।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस क्यों है खास
1.तेज क्लेम सेटेलमेंट
यह कंपनी तेज और परेशानी मुक्त क्लेम सेटेलमेंट के लिए जानी जाती है।
2.डिजिटल सुविधा
पॉलिसी खरीदने से लेकर क्लेम करने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है।
3.24×7 कस्टमर सपोर्ट
केयर हेल्थ इंश्योरेंस की टीम 24 घंटे आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहती है।