गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के 10 घरेलू उपाय

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के 10 घरेलू उपाय

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के घरेलू उपाय के बारे में हम लोग इस ब्लॉक में जाने की कोशिश करेंगे। भारत में गर्मियों के मौसम में तापमान 40 से 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। स्थिर गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। पसीने के साथ-साथ पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का बहुत ही ज्यादा नुकसान होने लगता है,और हाइड्रेशन जैसी समस्याएं का होना आम बात हो जाती है। यह सही समय पर ध्यान ना दिया जाए तो यह हालत हीट स्ट्रोक,सर दर्द,चक्कर आना,उल्टी और यहां तक की बेहोशी की हालत में भी पहुंचा सकती है।

गर्मियों में शरीर को ठंडा
गर्मियों में शरीर को ठंडा

गर्मियों में हाइड्रेशन से कैसे बचें शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के 10 घरेलू उपाय जैसे नींबू पानी,नारियल पानी,बेल शरबत,पुदीना और अधिक यह आयुर्वेदिक और आसान टिप्स और उपाय गर्मियों से राहत दिलाने में आपकी मदद करेंगे।

1.नींबू पानी

नींबू पानी शरीर का प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंसर माना जाता है। नींबू पानी को गर्मियों का सबसे अच्छा पदार्थ माना जाता है। यह शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से संतुलित करने में हमारे शरीर की मदद करता है,और विटामिन C की पूर्ति करता है।

बनाने का तरीका:

गुनगुना या ठंडा पानी में आधा नींबू निचोड़कर एक चुटकी काला नमक डालकर और थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करें।

फायदे:

  • इलेक्ट्रोलाइट से बचाव करता है।
  • थकावट में बहुत ही ज्यादा राहत दिलाता है।
  • त्वचा की चमक में सुधार करने में सक्षम होता है।

2.नारियल पानी

नारियल पानी शरीर का नेचुरल कूलेंट माना जाता है। नारियल पानी में पोटेशियम,सोडियम,मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेशन बनाए रखने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं।

सेवन का समय:

सुबह खाली पेट या दोपहर में पीना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

विशेष बात:

  • यह शरीर को पीएच बैलेंस को संतुलित करने में हमारी मदद करता है।
  • थकान और सस्ती को दूर करता है।

3.छाछ

छाछ आयुर्वेद में अमृत मान जाता है। छाछ पेट को ठंडा रखने पाचन शक्ति बढ़ाने और लू से बचाने में बहुत ही ज्यादा हमारे शरीर के लिए मददगार साबित होता है।

सुझाव:

दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में भुना जीरा और पुदीना मिलाकर पीने से बहुत ही ज्यादा अच्छा महसूस होता है।

फायदे:

  • शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचने में हमारी मदद करता है।
  • पेट की जलन से राहत दिलाता है।
  • पाचन क्रिया में सुधार करता है।

4.बेल का शरबत

बेल का शरबत आयुर्वेदिक शक्ति से भरपूर होता है। बेल का फल ठंडी तासीर वाला होता है शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ लू से बचाने में हमारी बहुत ही मदद करता है।

सेवन करने की विधि:

बेल को तोड़कर उसका गुदा निकालें पानी और गुड़ मिलाकर मिक्स करें और इस शरबत का सेवन करें।

उपयोग:

  • सुबह खाली पेट या दोपहर में सेवन करें।
  • शरीर की गर्मी को शीतलता में बदलता है।

5.तरबूज और खरबूजा

तरबूज और खरबूजा जल तत्व से भरपूर फल माने जाते हैं। इन फलों में 90% से अधिक पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में बहुत ही ज्यादा या उत्तम होते हैं।

सेवन सुझाव:

  • सुबह या शाम के नाश्ते में इसका सेवन करें।
  • दोपहर में लेने से बचें।

फायदा:

  • मूत्र मार्ग को साफ करने में यह सक्षम होता है।
  • शरीर से विषैला तत्वों को निकलता है।

6.खीर और ककड़ी

खीरा और कड़ी शरीर को ठंडक देने वाले प्राकृतिक स्नेक्स माने जाते हैं। इनमें पानी की मात्रा अधिक से अधिक पाई जाती है,और यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में हमारी मदद करते हैं।

खाने का तरीका:

  • भोजन के साथ सलाद के रूप में लेना चाहिए।
  • स्किन को हाइड्रेशन और चमकदार बनाने में यह मदद करता है।

7.पुदीना और तुलसी का सेवन

पुदीना और तुलसी प्राकृतिक ठंडक और इम्यूनिटी बूस्टर का कार्य करते हैं पुदीना और तुलसी दोनों ही जड़ी बूटियां गर्मियों में अत्यंत लाभकारी होते हैं।

सेवन विधियां:

  • पुदीना का शरबत का सेवन करें।
  • तुलसी की चाय ठंडी करके पिए।
  • पुदीना की चटनी का सेवन करें।

फायदे:

  • पाचन में मददगार साबित होते हैं।
  • शरीर की गर्मी कम करने में सहायक होते हैं।
  • संक्रमण से बचाव करते हैं।

8.एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस त्वचा और शरीर दोनों के लिए अमृत के समान होता है। एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को शांत करने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है।

सेवन विधि:

  • सुबह खाली पेट 20 ml एलोवेरा जूस एक गिलास पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
  • इसमें थोड़ा सा नींबू का रस आप मिला सकते हैं। स्वाद अनुसार

9.पर्याप्त पानी पिए

पर्याप्त पानी पीना सबसे आसान उपाय होता है। हर व्यक्ति को दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

बेस्ट टिप्स:

  • तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है।
  • पानी में खीरा नींबू या पुदीना डालकर डिटॉक्स वॉटर बनाकर पिए।

ध्यान रखें:

  • बहुत ठंडा पानी न पिए।
  • भूख लगने से पहले थोड़ा-थोड़ा पानी पिए।

10.ठंडी छांव,ढीले-ढाले कपड़े और ठंडी हवा का सेवन करें

सिर्फ खानपान ही नहीं जीवन शैली में भी बदलाव करें।

जरूरी सावधानियां:

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीज घर से बाहर न निकले।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
  • सर पर टोपी तौलिया जरूर डालकर निकले।

अन्य सुझाव:

  • दिन में 10 से 15 मिनट पैरों को ठंडे पानी में डुबोकर बैठे रहे।
  • बाल्टी स्नान के लिए गुलाब जल चंदन या कपूर का प्रयोग कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top