पीले दांत न केवल आपकी मुस्कान को बदसूरत बनाते हैं।बल्कि चमकदार दांत न केवल आपकी मुस्कान को खूबसूरत बनाते हैं। बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। साफ और चमकते दांत आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। और संक्रमण से आपका बचाव करते हैं। हालांकि बाजार में कई महंगे टूथपेस्ट और दवाइयां उपलब्ध है। लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपाय लंबे समय तक बेहतर परिणाम देते हैं। आज हम आपको इस ब्लॉग में दांतो को साफ और स्वस्थ रखने के बेहतरीन घरेलू उपयोग के बारे में चर्चाएं करेंगे। जिससे आपके दांत प्राकृतिक तरीके से चमक जाएंगे और आपकी मुस्कान को बेहतर बनाएंगे।

1.नीम की दातुन,प्राकृतिक का अनमोल तोहफा
“पीले दांतो को कैसे साफ करें? इसके घरेलू उपाय”
पीले दांतों के लिए नीम का उपयोग प्राचीन समय से दांतों की सफाई के लिए किया जा रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। जो दांतों और मसूड़े के संक्रमण से हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं। और हमारे दांतों को मजबूत बनाते हैं।
कैसे उपयोग करें:
- सुबह उठकर नीम की टहनी से दांत साफ करना चाहिए।
- इसे दबाकर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें।
- इससे न केवल दांत साफ होते हैं। बल्कि मसूड़े की भी मजबूती बढ़ती है।
नीम की दातुन का प्रयोग नियमित रूप से करने से पायरिया और दांतों की सड़न से बचने में मदद करते हैं।
2.नमक और सरसों का तेल,पारंपरिक नुस्खे
पीले दांतों के लिए नमक और सरसों का तेल दांतों की सफाई का एक बहुत पुराना और प्रभावित तरीका है। यह दांतों के बीच खाने के कणों को हटाता है। और दांतों पर जमा प्लाक को साफ करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
कैसे उपयोग करें:
- 2 से 3 चुटकी नमक ले।
- उसमें एक से दो बूंद सरसों का तेल मिलाएं।
- इसे अपनी उंगलियों से दांतों पर और मसूड़े पर हल्के हाथों से मालिश करें।
- 5 मिनट के बाद पानी से कुल्ला करें।
यह मिश्रण दांतों की चमक बढ़ाने के साथ-साथ मसूड़ों को मजबूत करने में हमारी मदद करता है।
3.बेकिंग सोडा,दांतों के पीलापन का हाल
पीले दांतों के लिए दांतों पर जमी गंदगी और पीलेपन को हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसमें प्रकृतिक क्लींजिंग गुण होते हैं। जो दांतों की चमक को बनाए रखते हैं।
कैसे उपयोग करें:
- हफ्ते में एक से दो बार टूथपेस्ट पर थोड़ा ब्रेकिंग सोडा लगाएं।
- इससे दांतों पर हल्के हाथों से ब्रश करें।
- इसके बाद पानी से अच्छी तरह से कुल्ला करें।
ध्यान दे ब्रेकिंग सोडा का अत्यधिक प्रयोग ना करें क्योंकि यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।
4.नारियल तेल से ऑयल पुलिंग,आयुर्वेदिक तरीका
नारियल तेल का उपयोग दांतों और मसूड़े के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में बहुत प्रचलित है। यह मुंह की गंदगी को साफ करने में मसूड़े को मजबूत करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
कैसे उपयोग करें:
- एक चमन नारियल तेल ले।
- इसे मुंह में डालकर 10 से 15 मिनट तक इधर-उधर घुमाए।
- इसके बाद तेल को थूक दे और पानी से कुल्ला करें।
यह प्रक्रिया न केवल दांतों की सफाई करती है। बल्कि मुंह के बैक्टीरिया को भी नष्ट करने में हमारी मदद करती है।
5.एलोवेरा जेल,मसूड़ों के लिए रामबाण
एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल अच्छे गुण होते हैं। जो दांतों और मसूड़े की समस्याओं में राहत दिलाते हैं।
कैसे उपयोग करें:
- एलोवेरा की पत्ती से ताजा जल निकाल ले।
- इस जल को मसूड़े और दांतों पर लगाए।
- कुछ मिनट के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
एलोवेरा न केवल दांतों को चमकदार बनाता है। बल्कि मसूड़े की सूजन और दर्द को भी काम करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है।
6.फलों का उपयोग,प्राकृतिक सफाई
कुछ फल जैसे सेब और स्ट्रॉबेरी दांतों की सफाई के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होते हैं।
कैसे उपयोग करें:
- सेब:रोजाना सेब खाने से दांत प्राकृतिक रूप से साफ रहते हैं।
- स्ट्रॉबेरी:इसे पत्ती से मैस करके दांतों पर लगे इसमें मौजूद मौलिक एसिड दांतों का पीलापन हटाने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है।
7.अदरक और नींबू का रस
अदरक और नींबू का संयोजन दांतों की सफाई के लिए एक प्रभावी उपाय होता है।
कैसे उपयोग करें:
- अदरक का रस निकालें।
- उसमें कुछ नींबू का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को दांतों पर ब्रश की तरह लगाएं।
या दांतों के दाग धब्बों को हटाने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है।
दांतों की सफाई के साथ-साथ अन्य जरूरी बातें
1.दिन में दो बार ब्रश करें:सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना अनिवार्य है।
2.फ्लास का उपयोग करें:दांतों के बीच फंसे खाने के कणों को हटाने के लिए फ्लक्स का उपयोग करें।
3.शक्कर और मीठे खाद्य पदार्थों का काम से कम सेवन करें:ज्यादा मीठा खाने से दांत पर प्लाक जमा हो सकता है।
4.पानी पिए:भोजन के बाद पानी से कुल्ला करें।
आपकी मुस्कान आपकी पहचान है। इसे चमकदार और स्वस्थ बनाए रखना जिम्मेदारी है। प्राकृतिक उपाय अपनाएं और अपनी मुस्कान को खूबसूरत और चमकदार बनाएं।