फैटी लिवर एक ऐसी कंडीशन है जब लीवर में अत्यधिक वसा जमा हो जाती है। जिससे यह अंग अपनी समान कार्य प्रणाली को सही तरीके से नहीं कर पता है। तो यह बीमारी धीरे धीरे विकसित होती रहती है। और शुरुआत में इसका कोई विशेष लक्षण नहीं होता है। लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर जैसे गंभीर रोगों में बदल सकता है। फैटी लीवर से बचाव के लिए कुछ खास कदम उठाए जा रहे हैं।

इस ब्लॉक में हम आपको फैटी लीवर से कैसे बचे? आईए जानते हैं। इसके सुरक्षित उपाय और सरल उपाय के बारे में बताएंगे जो आपके स्वास्थ्य के संरक्षित करने में मदद करेंगे।
1.फैटी लीवर के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार
आपका आहार है। आपके लीवर के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक हो सकता है। फैटी लीवर से बचने के लिए सबसे पहला कदम है। अपने आहार को संतुलित करना मेंटेन करना जो चीज हम खाते हैं। उनका सीधा असर हमारे शरीर और लीवर पर पड़ता है। अधिक वसा और शक्कर वाले खाद्य पदार्थ लीवर में वसा का जवाब बढ़ाते हैं।
सुझाव
- फल और सब्जियां:
- हरी पत्तेदार सब्जियां टमाटर गाजर शिमला मिर्च और खीरे जैसे खाद्य पदार्थ लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। जो लीवर की रक्षा करने में अधिक मददगार होते हैं।
- साबुत अनाज
- चावल गेहूं और ज्वार जैसी अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। और लीवर को सही तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
- प्रोटीन
- दाले काले चने और मुर्गा जैसे अच्छे प्रोटीन स्रोत आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
- ओमेगा 3 फैटी एसिड
- मछली अलसी के बीज और अखरोट लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह फैटी एसिड लीवर में जमा वसा को कम करने में सहायक होते हैं।
2.नियमित व्यायाम करें
स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। फैटी लीवर से बचने के लिए व्यायाम को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं व्यायाम से शरीर में वसा की मात्रा घटती है। और लीवर की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इससे लीवर में जमा वसा कम होने लगती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म और भी बेहतर बन जाता है।
सुझाव
- दौड़ना तैराकी या तेज चलना: यह सभी अच्छे कार्डियो व्यायाम है। जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
- योग और ध्यान: मानसिक तनाव को कम करने और शरीर की लचीलापन बढ़ाने के लिए योग और ध्यान भी फायदेमंद भी हो सकते हैं।
3.वजन नियंत्रित रखें
मोटापा या अधिक वजन फैटी लीवर का प्रमुख कारण बन सकता है। जब शरीर में अधिक वसा जमा होती है। तो यह लीवर पर दबाव डालती है। और वसा जमा होने लगती है। फैटी लीवर से बचने के लिए वजन को नियंत्रित रखता बहुत जरूरी होता है।
सुझाव
- धीरे धीरे वजन घटाएं : अचानक वजन घटाने से शरीर में अन्य समस्याएं हो सकती हैं। धीरे धीरे और संतुलित आहार के माध्यम से वजन घटाने की कोशिश करें।
- शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं: व्यायाम और सक्रिय जीवन शैली अपना कर आप अपनी कैलोरी जलने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। और वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।
4.शराब का सेवन कम करें
शराब का अत्यधिक सेवन लीवर के लिए बहुत हानिकारक होता है। यह लीवर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। और फैटी लीवर का मुख्य कारण बन सकता है। शराब में मौजूद एथेनॉल लीवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। और लीवर की सूजन और वसा के जमा होने का बहुत बड़ा कारण बन सकता है।
सुझाव
- शराब का सेवन कम करने का प्रयास करना चाहिए यदि संभव हो तो शराब से पूरी तरह से परहेज करें। यदि शराब का सेवन करना ही है। तो उसे सीमित मात्रा में और कभी-कभी ही करना चाहिए।
5.तनाव से बचे
आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक समस्या बन गई है। लेकिन तनाव से केवल मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बहुत अधिक प्रभावित होता है। जब शरीर तनाव में होता है तो शरीर में बदलाव आते हैं। जिससे वसा का जमा होना बढ़ जाता है। और फैटी लीवर की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है।
सुझाव
- योग और प्राणायाम : यह मानसिक तनाव को कम करने के लिए सबसे प्रभावी उपाय है। नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने से मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। और शरीर की कार्यप्रणाली बेहतर बनती है।
- मेडिटेशन : ध्यान लगाना और मानसिक शांति पाने के लिए मेडिटेशन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को आराम देने और तनाव को कम करने में अधिक मदद करता है।
6.स्वस्थ नींद ले
नींद का शरीर और लीवर के स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। अनियमित नींद अधिक समय तक जागना या कम सोना लीवर के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव डाल सकता है। जब आप सही समय पर सोते हैं। और पर्याप्त नींद लेते हैं। तो लीवर को पुनः ऊर्जा मिलती है। और उसकी कार्य क्षमता भी बनी रहती है।
सुझाव
- हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- सोने से पहले अधिक भारी भोजन या शराब का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे नींद की गुणवत्ता पर बहुत अधिक असर पड़ता है।
- सोने के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें और दिनचर्या को नियमित रखें।
7.हेल्दी जीवन शैली अपनाएं
सिर्फ आहार और व्यायाम ही नहीं बल्कि आपकी कुल जीवन शैली भी फैटी लीवर से बचने में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाती है। एक सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से शरीर को मजबूत बनाने के साथ साथ लीवर को भी अधिक फायदा मिलता है।
सुझाव
- धूम्रपान से बचें : धूम्रपान से लीवर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। और यह फैटी लिवर जैसे समस्याओं को बढ़ावा देता है। स्वस्थ जीवन शैली सही समय पर भोजन करना चाहिए।
8.नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
अगर आपको फैटी लीवर का खतरा महसूस होता है। तो नियमित रूप से चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। लीवर की समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर पता चलने से उनका इलाज आसान हो सकता है। और आगे चलकर गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
सुझाव
- रक्त परीक्षण और अल्ट्रासाउंड जैसे परीक्षण की स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके यदि आपको लीवर के किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।