शरीर की नसों से गैस निकालने के घरेलू उपाय के बारे में इस ब्लॉग में हम लोग जानेंगे। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में असंतुलित खानपान और गलत जीवन शैली के कारण पाचन संबंधी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं में से एक समस्या शरीर की नसों में गैस का फस जाना हैं। जो अक्सर पेट में भारीपन,ऐठन और बेचैनी का कारण बनता है। नसों में गैस बनने की समस्या को हल करने के लिए बहुत से घरेलू उपाय उपलब्ध है। जो प्राकृतिक रूप से बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत प्रदान करने में आपकी मदद करेंगे।
इस ब्लॉक में हम नसों से गैस निकालने के प्रभावी और उचित घरेलू उपयोग के बारे में चर्चाएं करेंगे।
नसों में गैस बनने के कारण
शरीर की नसों में गैस बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों को समझकर समस्या का समाधान करना आसान हो जाता है। नीचे दिए गए कुछ मुख्य कारण दिए गए हैं।
1.गलत खानपान
- तला-भूना और मसालेदार खाना खाने से गैस की समस्या अत्यधिक हो सकती है।
- ज्यादा फास्ट फूड और प्रोस्टेट फूड का सेवन पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है।
2.कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन
- कोल्ड ड्रिंक और सोडा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड गैस शरीर में गैस बढ़ा सकती है।
- इन ड्रिंक में शुगर की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है। जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
3.पानी की कमी
- शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने से गैस की समस्या की संभावना अत्यधिक हो जाती है।
- पानी की कमी से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
4.ज्यादा देर तक खाली पेट रहना
- लंबे समय तक भूखे रहने से पेट में गैस बन सकती है।
- खाली पेट रहने से पेट में एसिडिटी का निर्माण हो सकता है। जिससे गैस की समस्या भी हो सकती है।
5.गलत जीवन शैली और तनाव
- तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
- रात में देर से सोने और सुबह देर से उठाना भी गैस की समस्या को बढ़ावा दे सकता है।
गैस के सामान्य लक्षण
नसों में गैस बनने के लक्षण को समझना बहुत जरूरी है। ताकि समय पर सही उपाय किया जा सके सामान्य लक्षण इस प्रकार से होते हैं।
- पेट में भारीपन
- पेट फूलना
- पेट में ऐंठन और दर्द
- डकार आना
- कब्ज या दस्त होना
- भूख न लगना
- थकान और चक्कर जैसा लगना
- छाती और सीने में जलन होना
शरीर की नसों से गैस निकालने के घरेलू उपाय
नसों में गैस से राहत पाने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। जिससे आपको राहत मिल सकती है।
1.गर्म पानी पिए
गर्म पानी पीने से शरीर में जमी हुए गैस निकालने में मदद मिलती है।
कैसे करें:
- एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नींबू निचोड़ लें।
- इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं।
- इस मिश्रण को धीरे-धीरे पिए।
फायदा:
- गर्म पानी से पेट की गैस बाहर निकलने में हमें मदद मिलती है।
- यह पाचन को बेहतर बनाता है। और पेट की ऐंठन को भी कम करता है।
2.अजवाइन और काला नमक का सेवन करें
अजवाइन और काला नमक में ऐसे तत्व होते हैं। जो गैस को बाहर निकलने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होते हैं।
कैसे करें:
- आधा चम्मच अजवाइन और थोड़ा सा काला नमक ले।
- इसे गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
फायदा:
- अजवाइन में मौजूद गुण जो गैस को तोड़ने में मदद करते है।
- पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
3.हींग का उपयोग करें
हींग में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीफ्लोट्रूलेंस गुण होते हैं। जो गैस की समस्या को दूर करने में हमारी मदद करते हैं।
कैसे करें:
- एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर नाभि के आसपास लगाएँ।
- चाहे तो इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।
फायदा:
- हींग गैस को आसानी से बाहर निकलने में हमारी मदद करता है।
- पेट के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।
4.अदरक और शहद का सेवन करें
अदरक में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व गैस की समस्या को कम करने में सहायक होते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
- एक चम्मच अदरक का रस लें।
- इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिए।
- इसे दिन में दो बार पीना चाहिए।
फायदा:
- अदरक गैस को शरीर से बाहर निकलने में मदद करता है।
- पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
5.सौंफ और जीरा का काढ़ा पिए
सौंफ और जीरा का कड़ा पेट के गैस को बाहर निकलने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है।
कैसे करें:
- एक गिलास पानी में आधा चम्मच और जीरा डालकर उबाल लें।
- इसे छानकर गुनगुना पिए।
फायदा:
- सौंफ और जीरा पेट की सूजन को कम करने में सहायक होता है।
- गैस की समस्या को दूर करता है।
गैस की समस्या से बचाव के उपाय
- रोजाना व्यायाम करें।
- तला-भूना और मसालेदार चीजों से बचें।
- ज्यादा देर तक खाली पेट ना रहे।
- फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
- भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
- ज्यादा मीठा और प्रोस्टेट फूड से बचना चाहिए।
- भोजन के बाद टहलें।
- धूम्रपान और शराब से बहुत दूर रहे।