स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे अधिक होने वाले कैंसर में से एक होता है। यह तब होता है। जब स्तन की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। और गांठ या ट्यूमर के रूप ले लेती है। अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकता है। हालांकि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में स्तन कैंसर के लिए कई प्रभावी उपचार उपलब्ध है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी अपनाया जा सकते हैं। जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं। और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में हमारी मदद करते हैं।
इसलिए हम स्तन कैंसर से छुटकारा पाने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय के बारे में चर्चाएं करेंगे। जो आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होंगे।
स्तन कैंसर क्या है?
स्तन कैंसर तब होता है। जब स्तन की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगते हैं। और एक ट्यूमर का निर्माण करती है। यह ट्यूमर कैंसर ग्रस्त हो सकते हैं। और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकते हैं। यह मुख्य रूप से स्तन की नलिकाओ या लॉब्यूल्स में शुरू होते हैं। अगर समय पर इसका निदान और उपचार न किया जाए। तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकते हैं।
स्तन कैंसर के कारण
स्तन कैंसर के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
अनुवांशिकी कारण(GENETIC FACTORS)-अगर परिवार में पहले किसी को स्तन कैंसर हुआ है। तो इसके होने की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है।
हार्मोनल असंतुलन-शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का संतुलन कैंसर कोशिकाओं के विकास को बहुत ही ज्यादा बढ़ावा देता है।
अस्वास्थ्यकर जीवन-शैली-धूम्रपान,शराब का सेवन अधिक वसा युक्त भोजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी में स्तन कैंसर का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है।
मोटापा-अधिक वजन से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे कैंसर की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है।
तनाव-लगातार तनाव मानसिक तनाव और चिंता से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। जिससे कैंसर कोशिकाओं का विकास आसान हो जाता है।
स्तन कैंसर के लक्षण
स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं।
- स्तन में गांठ या सूजन महसूस होना।
- निप्पल से असामान्य स्राव(जैसे खून या पीले रंग का तरल)
- स्तन के आकार या बनावट में बदलाव ।
- निप्पल के आकार या स्थिति में परिवर्तन।
- स्तन की त्वचा का लाल या खुरदुरा होना।
- बगल में गांठ या सूजन महसूस होना।
- स्तन में लगातार दर्द होना।
स्तन कैंसर से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
स्तन कैंसर का इलाज मेडिकल ट्रीटमेंट के माध्यम से भी किया जाता है। लेकिन घरेलू उपाय भी इस बीमारी की रोकथाम और उपचार में बहुत ही ज्यादा सहायक होते हैं। नीचे कुछ प्रभावित घरेलू उपाय के बारे में हम इस ब्लॉग में बताएंगे।
1.हल्दी का सेवन करें
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है।
उपयोग का तरीका:
- एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिए।
- हल्दी और शहद का पेस्ट बनाकर रोजाना सेवन कर सकते हैं।
- हल्दी के सप्लीमेंट्स भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार भी लिए जा सकते हैं।
2.ग्रीन टी का सेवन करें
ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल्स नामक तत्व होते हैं। जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को बहुत ही ज्यादा रोकते हैं।
उपयोग करने का तरीका:
- रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना चाहिए।
- ग्रीन टी में शहद और नींबू मिलाकर सेवन करें।
3.लहसुन का उपयोग करें
लहसुन में एलीसिन नामक तत्व होता है। जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है।
उपयोग करने का तरीका:
- रोजाना खाली पेट 2 से 3 लहसुन की कलियों को खाना चाहिए।
- लहसुन का रस शहद के साथ मिलकर भी सेवन करें।
4.अदरक का उपयोग करें
अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है। जो एक प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी होता है।
उपयोग करने का तरीका:
- अदरक की चाय पिए।
- अदरक का रस शहद के साथ मिलकर भी सेवन करना चाहिए।
5.आंवला का सेवन करें
आंवला विटामिन C का प्रमुख स्रोत माना जाता है। जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
उपयोग करने का तरीका:
- रोजाना आंवला का रस पिए।
- आंवला पाउडर को शहद के साथ भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
स्तन कैंसर से बचाव के लिए कुछ सुझाव
- संतुलित आहार लेना चाहिए।
- अधिक शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए।
- तनाव से बचना चाहिए।
- शराब और धूम्रपान से बचें।
- समय-समय पर ब्रेस्ट की जांच करवानी चाहिए।