शरीर में खून की कमी एक आम समस्या है।जिससे कमजोरी,चक्कर आना थकान और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं हीमोग्लोबिन के माध्यम से ऑक्सीजन को संचारित करती रहती हैं। अगर खून की कमी हो जाती है तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती । और व्यक्ति सुस्त और कमजोरी महसूस करने लगता है।

खून बढ़ाने के लिए हमें अपने खान पान में ऐसे आहार शामिल करने चाहिए। जो आयरन फोलिक एसिड विटामिन B12 और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हो। इसके अलावा कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे भी बहुत कारगर होते हैं। इस लेख में हम खून बढ़ाने के कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे।
1.आयरन युक्त आहार का सेवन करें
आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में अधिक मददगार है। जिससे खून की मात्रा बढ़ती है। इसलिए हमें अपने आहार में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए।
आयरन युक्त खाद्य पदार्थ :
- हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक,मेथी,सरसों बथुआ,सहजन के पत्ते
- सूखे मेवे- किशमिश,अंजीर,खजूर,बादाम,अखरोट
- अनाज और दालें- चना,मसूर,मूंग,राजमा,बाजरा ज्वार
- बीज – कद्दू के बीज,तिल के बीज अलसी
- गुड़ और चना – गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है इसे भुने चने के साथ खाने से खून जल्दी बढ़ता है।
- अनार- यह आयरन विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है और खून की मात्रा बढ़ाने में अत्यधिक सहायक होता है।
2.विटामिन सी का सेवन बढ़ाएं-
विटामिन सी शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए हमें अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ:
- संतरा,नींबू,मौसमी अमरुद ,माटर
- आवला ( रोजाना आवले का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। )
- शिमला मिर्च और हरी मिर्च
- पपीता और स्ट्रॉबेरी
3.चुकंदर का सेवन करें
चुकंदर खून बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन आहार माना जाता है। इसमें आयरन फोलिक एसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं।
कैसे सेवन करें
- चुकंदर का जूस बनाकर पिए।
- इसे सलाद के रूप में खाएं।
- गाजर और अनार के साथ मिलाकर जूस बनाएं इससे और भी जल्दी फायदा होगा।
4.खजूर और अंजीर खाएं
खजूर और अंजीर आयरन कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया को तेज करते हैं। और खून की कमी को दूर करते हैं।
कैसे सेवन करें
- रोजाना सुबह 2 – 3 खजूर और 2 सूखे अंजीर खाएं।
- इन्हें दूध में उबालकर रात को पीना भी बहुत फायदेमंद होता है।
5.शहद का सेवन करें
शहद में आयरन कॉपर और मैग्नीशियम होते हैं। जो खून की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं।
कैसे सेवन करें
- रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिए।
- आवला और शहद को मिलाकर खाने से भी खून तेजी से बढ़ता है।
6.आयुर्वेदिक उपाय
गिलोय और तुलसी
गिलोय और तुलसी के पत्तों का रस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
अश्वगंधा और शतावरी
यह दोनों जड़ी बूटियां खून बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी होती हैं।
गाय का घी और दूध
रोजाना गाय का दूध और देसी घी खाने से शरीर मजबूत होता है। और खून की मात्रा भी अधिक बढ़ती रहती है।
7.तांबे के बर्तन में पानी पीना
तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी सुबह पीने से खून की मात्रा बढ़ती है। और शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक मजबूत होती है।
8.योग और व्यायाम करें
- नियमित रूप से प्राणायाम सूर्य नमस्कार भस्त्रिका और अनुलोम विलोम करने से रक्त संचार बेहतर होता है।
- हल्की दौड़ साइकलिंग और तैराकी करने से भी शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती रहती है । और खून बढ़ने में बढ़ोतरी होती है।
9.भरपूर नींद ले और तनाव न ले
- अच्छी नींद लेने से शरीर में हार्मोन संतुलित रहते हैं। और खून बढ़ाने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी रहती है।
- तनाव से बचें क्योंकि अधिक तनाव से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है।
10.ज्यादा चाय और काफी ना पिए
चाय और काफी में मौजूद कैफीन शरीर में आयरन की अवशोषण को कम कर देता है। जिससे खून की कमी हो सकती है अगर चाय पीनी है। तो हर्बल चाय (आवला तुलसी अदरक की चाय) पिए।