हेल्थ आईडी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डिजिटल तरीका होता है। जिससे आज के डिजिटल युग में हर चीज ऑनलाइन हो रही है। तो हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं भी पीछे क्यों रहे। इसी को ध्यान रखते हुए भारत सरकार ने हेल्थ आईडी या आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA – Ayushman Bharat Health Account) की पहल शुरू की है। यह एक डिजिटल हेल्थ आईडी होती है। जो आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड को एक जगह पर सुरक्षित रखती है। और आपको बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद करती है।
जिसका उद्देश्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को आसान पारदर्शी और सुलभ बनाना है। इस ब्लॉक में विस्तार से समझते हैं। कि हेल्थ आईडी क्या है। इसके फायदे क्या होते हैं। और यह कैसे हमारे जीवन को बेहतर बना सकती हैं।
हेल्थ आईडी क्या होती है?
Health ID एक यूनिक 14 अंकों का डिजिटल नंबर है। जो आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में स्टोर करता है। इसके जरिए आपके स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही प्लेटफार्म पर सुरक्षित रूप में उपलब्ध होती हैं।
मेडिकल रिकॉर्ड्स को डिजिटल स्टोर करने का मतलब यह होता है। कि आपको अपने मेडिकल फील्ड्स और रिपोर्ट्स की बार-बार इकट्ठा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लागू किया गया है।
Health ID के मुख्य उद्देश्य:
- लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप से संरक्षित करना होता है।
- स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाना होता है।
- मरीजों को उनके डेटा पर पूरी नियंत्रण देना होता है।
- डॉक्टर और अस्पतालों को तेज से और सही निर्णय लेने में मदद करता है।
Health ID के फायदे
1.केंद्रीय कृत मेडिकल रिकॉर्ड
Health ID के जरिए आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड एक ही जगह पर उपलब्ध होते हैं। आपको अलग-अलग अस्पतालों में अपने मेडिकल इतिहास की जानकारी देने की जरूरत नहीं होती है।
2.समय पर पैसों की बचत
बार-बार मेडिकल टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। डॉक्टर अपने पुराने टेस्ट रिपोर्ट देखकर ही सही इलाज कर सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
3.बेहतर स्वास्थ्य देखभाल
डॉक्टर को आपके मेडिकल इतिहास की पूरी जानकारी होती है। जिससे वह सटीक और तेज उपचार दे सकते हैं। खासतौर पर गंभीर बीमारियों में या बेहद फायदेमंद होता है।
4.गोपनीयता और सुरक्षा
Health ID में आपका डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसे बिना आपकी अनुमति के कोई एक्सेस नहीं कर सकता है। आपको अपने डेटा को कब और किसके साथ साझा करना है इसका नियंत्रण आपके पास रहता है।
5.इमरजेंसी में सहायक
आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर तुरंत आपके स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख सकता है। जिससे सही समय पर सही उपचार मिल सकता है। यह गंभीर बीमारियों या दुर्घटनाओं के मामले में जीवन रक्षक हो सकता है।
Health ID कैसे बनवाएं
अगर आप अपनी हेल्थ आईडी बनाना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए आसान चरणों को पालन करके अपनी हेल्थ आईडी बना सकते हैं।
1.वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले https health id वेबसाइट पर जाएं यहां आपको हेल्थ आईडी बनाने का विकल्प प्राप्त होगा।
2.मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करें
आप अपना हेल्थ आईडी मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के माध्यम से बना सकते हैं। दोनों विकल्प में से किसी एक को चुने।
3.अपनी जानकारी भरे
आपको अपना नाम,जन्मतिथि,लिंग और पता जैसी जानकारी भरनी होती है। इसके बाद एक यूनिक हेल्थ आईडी जेनरेट हो जाएगी।
4.हेल्थ आईडी डाउनलोड करें
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप अपनी हेल्थ आईडी डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Health ID का उपयोग
1.डॉक्टर के पास जाते समय
डॉक्टर के पास जाते समय आप अपनी Health ID का उपयोग कर सकते हैं। डॉक्टर आपके मेडिकल इतिहास को देखकर सही उपचार दे सकता है।
2.अस्पताल में भर्ती होने पर
अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आपका मेडिकल डेटा तुरंत एक्सेस किया जा सकता है। जिसे डॉक्टर को आपकी स्थिति का सही आकलन करने में मदद मिलती है।
3.मेडिकल टेस्ट और दवाओ की जानकारी
Health ID के जरिए आपके सभी मेडिकल टेस्ट और दी गई दवाओ की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध की जा सकती है।
गोपनीयता और डेटा सुरक्षा
कई लोगों को यह चिंता होती है। कि उनका स्वास्थ्य डाटा सुरक्षित रहेगा या नहीं स्वास्थ्य डाटा की गोपनीयता को सुनिश्चित करने के लिए हेल्थ आईडी में कई सुरक्षा करने के उपाय होते हैं।
- डाटा पूरी तरह से एंक्रिप्टेड होता है।
- बिना आपकी अनुमति के कोई भी व्यक्ति या संस्था आपका डाटा तक नहीं पहुंच सकती।
- आप यह तय कर सकते हैं। कि आपका डाटा किसके साथ साझा किया गया था।