चेहरे पर बर्फ से मसाज करने के अद्भुत फायदे
चेहरे पर बर्फ से मसाज करने से चमत्कारी फायदे होते हैं। जैसे कि-गर्मियों का मौसम आता है। त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी सामने आने लगते हैं। बर्फ की हल्की मसाज एक बेहद आसान सस्ता और असरदार उपाय में से एक उपाय माना जाता है। आजकल ब्यूटी पार्लर में बर्फ का मसाज का चलन चला हुआ है। बर्फ का मसाज का चलन काफी बढ़ता चला जा रहा है। चेहरे पर बर्फ से मसाज करने के कई स्वास्थ्य वर्धक और सौंदर्य वर्धक फायदे होते हैं। जो आपकी स्किन को तो फ्रेश बनाते हैं। बल्कि कई समस्याओं से राहत दिलाने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं।

हम लोग इस ब्लॉक में जानने की कोशिश करेंगे। चेहरे पर बर्फ से मसाज करने के कौन-कौन से फायदे होते हैं,और इसे करने का सही तरीका क्या है,और कैसे करते हैं। किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।
चेहरे पर बर्फ से मसाज करने के प्रमुख फायदे
1.त्वचा को चमक और ताजगी मिलती है
बर्फ से मसाज करने से त्वचा में रक्त संचार को बढ़ाती है। जिससे स्क्रीन में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतरीन होती है। जब चेहरे को बेहतर ऑक्सीजन और पोषण मिलने लगता है। तो उसका रंग और भी निखरने लगता है,और त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आने लगता है।
2.पिंपल्स और मुंहासों के लिए फायदे
चेहरे पर बर्फ से मसाज करने से स्क्रीन की सूजन कम से कम होती है। यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स है। तो बर्फ लगाने से फायदा होता है,और सूजन और लालपन कम होता है। पिंपल और मुंहासों को खत्म करने का यह कार्य करता है।
3.डार्क सर्कल्स के फायदे
बर्फ से डार्क सर्कल्स कई हद तक कम होते हैं। बर्फ की ठंडक आंखों के नीचे की सूजन को कम करती है,और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करती है। यदि आप नींद की कमी या तनाव के कारण डार्क सर्कल से परेशान है। तो आप रोजाना बर्फ चेहरे पर लगाकर मसाज करके फर्क महसूस कर सकते हैं।
4.ओपन पोर्स को बंद करने का कार्य करता है
चेहरे पर बड़े-बड़े ओपन पोर्स होना एक आम समस्या में से एक समस्या है। खासकर ऑयली स्क्रीन वाले के लिए यह बहुत ही खास होती है। बर्फ के मसाज से स्किन टाइट होती है,और पोर्स सिकुड़ जाते हैं। जिससे धूल और गंदगी स्क्रीन के अंदर जाने से बंद हो जाती है।
5.मेकअप को लंबे समय तक रखने में मदद
बर्फ से मसाज मेकअप से पहले करने से स्किन फ्रेश हो जाती है,और मेकअप अच्छे से सेट होता है या स्किन को प्राइमर की तरह तैयार करने में हमारी मदद करती है। जिसे फाउंडेशन ज्यादा देर तक टिक पाता है।
6.त्वचा की उम्र को कम करता है
बर्फ से स्किन को ठंडक मिलती है,और कोलेजन का निर्माण ज्यादा से ज्यादा होता है। जिससे फाइन लाइंस और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती है। जिससे आप जवां और खूबसूरत त्वचा दिखाई देने लगती है या स्क्रीन की लोच को बनाए रखती है।
7.सनबर्न से राहत
गर्मी में धूप में निकलने से स्किन जल जाती है। जिससे बर्फ से मसाज करने पर स्किन को ठंडक मिलती है,और सनबर्न से राहत दिलाने में यह मदद करती है। आप गुलाब और एलोवेरा जेल को जमा कर भी इस प्रक्रिया को कर सकते हैं। जिससे आपकी स्किन और भी चमकदार और ग्लोइंग हो जाएगी।
चेहरे पर बर्फ से मसाज करने का सही तरीका
1.चेहरे को अच्छे से साफ करें:
बर्फ से मसाज करने के लिए पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। आप फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2.क्लीन बर्फ का इस्तेमाल करें:
सीधे बर्फ के टुकड़े को स्क्रीन पर ना लगाएं बर्फ को किसी साफ कॉटन के कपड़े में लपेट कर उसका प्रयोग करें।
3.हल्के हाथों से मसाज करें:
बर्फ को गोल-गोल घूमते हुए चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करते रहे ज्यादा देर तक एक ही स्थान पर ना रखें।
4.मसाज का टाइम:
रोजाना 5 से 10 मिनट तक बर्फ का मसाज करना चाहिए। जिसे ज्यादा करने से स्क्रीन पर जलन हो सकती है।
5.मसाज के बाद मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें:
बर्फ के मसाज को तुरंत बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करें। ताकि नमी बनी रहे जिससे त्वचा अच्छी रहे।
किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- संवेदनशील त्वचा वाले लोग बर्फ का सीधे इस्तेमाल न करें। क्योंकि उनके स्क्रीन में दिक्कत हो सकती है।
- बर्फ से मसाज करते समय ज्यादा दबाव न डालें।
- किसी प्रकार की एलर्जी या इंफेक्शन हो तो डॉक्टर की सलाह से बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए।
- ज्यादा देर तक बर्फ चेहरे पर ना लगा के रखें। क्योंकि स्क्रीन की नसें डैमेज हो सकती हैं।
चेहरे पर बर्फ से मसाज के लिए वैकल्पिक सामग्री
♦ बर्फ से मसाज करने के लिए यह सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए।
- गुलाब जल
- खीरे का रस
- एलोवेरा जेल
- ग्रीन टी
- नींबू का रस
- शहद
चेहरे पर बर्फ से मसाज किन लोगों को नहीं करना चाहिए
कुछ लोगों को चेहरे पर बर्फ से मसाज नहीं करनी चाहिए जैसे की-
- अत्यधिक सूखी त्वचा वाले व्यक्तियों को बर्फ से मसाज नहीं करना चाहिए।
- खुले घाव या स्किन कट वाले लोगों को बर्फ से मसाज नहीं करना चाहिए।
- ठंडी एलर्जी वाले व्यक्तियों को बर्फ से मसाज नहीं करना चाहिए।