स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपनाएं यह 10 असरदार घरेलू उपाय बिना दवा के रहे रोग मुक्त
स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपनाएं यह आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय जिनसे आप बिल्कुल स्वस्थ रह सकते हैं। आजकल की बेस्ट जिंदगी में हम अक्सर छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज कर देते हैं। यह फिर तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं लेकिन हमारी रसोई और घर के आसपास की प्रकृति में ही ऐसे कई चमत्कारी घरेलु नुस्खे मौजूद होते हैं। जो न केवल बीमारियों से बचाव करते हैं। बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ और मजबूत भी बनाने में हमारी मदद करते हैं। सर्दियों में भारत में आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय का उपयोग होता आया है,और यह आज भी उतने ही असरदार और चमत्कारी हैं।

घरेलू नुस्खे न केवल सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले होते हैं। बल्कि उनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। इस ब्लॉक में हम 10 ऐसे असरदार घरेलू उपाय के बारे में चर्चाएं करेंगे। जो स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में और रोजमर्रा की समस्याओं को निजात दिलाने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करेंगे।
1.स्वस्थ जीवन शैली के लिए शहद और अदरक
शहद और अदरक गले की खराश और खांसी के लिए रामबाण माना जाता है। अदरक और शहद दोनों ही प्राचीन समय से आयुर्वेद में उपयोग किए जाते हैं। यह मिश्रण सर्दी,खांसी,जुकाम और गले की खराश में अत्यंत प्रभावी माने जाते हैं।
उपयोग करने का तरीका:
- एक चम्मच अदरक का रस निकाल ले।
- उसमें एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर सेवन करें।
- दिन में दो बार सेवन करें। -सुबह और रात को
लाभ:
- गले की सूजन को कम करता है।
- कफ को बाहर निकलने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है।
- इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है।
यह नुस्खे बच्चों के लिए भी सुरक्षित है। लेकिन मात्रा कम रखें।
2.स्वस्थ जीवन शैली के लिए हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध संक्रमण से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से शरीर के भीतर मौजूद विषैला तत्व बाहर निकलते हैं।
कैसे लें:
- एक गिलास गर्म दूध ले।
- उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
- रात को सोने से पहले पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है।
फायदे:
- सर्दी,जुकाम और बुखार में राहत दिलाता है।
- हड्डियों को भी मजबूत बनता है।
- स्किन ग्लोइंग बनती है।
- शरीर को डिटॉक्स करता है।
3.स्वस्थ जीवन शैली के लिए गुनगुना नींबू पानी
नींबू पानी वजन घटाने और पाचन में सहायक होता है। नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सफाई में मदद करते हैं।
उपयोग:
- एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू निचोड़ ले।
- चाहे तो एक चुटकी काला नमक या शहद मिला सकते हैं।
- सुबह खाली पेट इस मिश्रण को पिए।
फायदे:
- शरीर को डिटॉक्स करता है।
- मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
- वजन कम करने में सहायक होता है।
- कब्ज की समस्या को दूर करता है।
यह नुस्खा पेट को साफ करता है,और चेहरे पर भी चमक लाने में हमारी मदद करता है।
4.स्वस्थ जीवन शैली के लिए तुलसी का काढ़ा
तुलसी का काढ़ा इम्यूनिटी सिस्टम और संक्रमण से बचाव करने में हमारी मदद करता है। तुलसी को आयुर्वेदिक में जड़ी-बूटी की रानी कहा जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल एंटी-वायरस और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
बनाने की विधियां:
- 7-8 तुलसी की पत्तियां थोड़ी अदरक और काली मिर्च मिला ले।
- एक कप पानी में उबाले और छानकर शहद में मिलाकर पिए।
फायदे:
- खांसी,सर्दी और वायरल बुखार से राहत दिलाता है।
- इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- शरीर को अंदर से साफ करता है।
बच्चों के लिए हल्का करके दिन में एक बार देना लाभदायक माना जाता है।
5.स्वस्थ जीवन शैली के लिए मेथी
मेथी डायबिटीज और पाचन क्रिया में सहायक मानी जाती है। मेथी घुलनशील फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
कैसे करें उपयोग:
- रात को एक चम्मच मेथी के बीच पानी में भिगो दे।
- सुबह पानी के साथ खाएं।
फायदे:
- ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
- पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
- भूख को नियंत्रित करता है।
- वजन घटाने में मददगार होता है।
यह उपाय विशेष रूप से डायबिटीज मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।
6.स्वस्थ जीवन शैली के लिए हींग और अजवाइन
हींग और अजवाइन पेट की गैस में राहत दिलाने में हमारी मदद करता है। हींग और अजवाइन का मिश्रण आयुर्वेदिक रूप से पेट की सभी समस्याओं के लिए जाना जाता है।
उपयोग:
- आधा चम्मच अजवाइन और एक चुटकी हींग गुनगुने पानी में मिलाकर पिए।
- दिन में एक बार या दो बार खाना खाने के बाद इसका सेवन करें।
लाभ:
- पेट में दर्द से राहत दिलाता है।
- गैस और अपच से छुटकारा दिलाता है।
- भूख को बढ़ाता है।
- बच्चों के लिए भी काफी लाभकारी होता है।
7.स्वस्थ जीवन शैली के लिए एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा और पाचन दोनों के लिए अमृत समान माना जाता है। एलोवेरा को आयुर्वेदिक में दर्द कुमारी कहा जाता है यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
कैसे ले:
- 2 चम्मच ऐलोवेरा जूस रोज सुबह खाली पेट पीए।
फायदे:
- कब्ज और एसिडिटी में राहत दिलाता है।
- त्वचा पर चमक लाता है।
- लीवर की सफाई करने में सहायक होता है।
- इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है।
8.स्वस्थ जीवन शैली के लिए लहसुन
लहसुन हृदय और रक्त संचार के लिए अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है।
कैसे खाएं:
- सुबह खाली पेट एक से दो कच्ची लहसुन की कलियां पानी के साथ निकल ले।
फायदे:
- हृदय को स्वस्थ रखता है।
- कोलेस्ट्रोल घटता है।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- लहसुन नियमित रूप से खाने से सर्दी,जुकाम जल्द ही ठीक हो जाता है।
9.स्वस्थ जीवन शैली के लिए दालचीनी
दालचीनी वजन और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होती है। दालचीनी एक गरम मसाला है जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
उपयोग:
- आधा चम्मच दालचीनी पाउडर गरम पानी में मिलाकर रोज सुबह खानी चाहिए।
फायदे:
- ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
- फैट बर्न करता है।
- शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है।
- दालचीनी चाय बनाकर पीने से लाभ होता है।
10.स्वस्थ जीवन शैली के लिए सोंठ
सोठ जोड़ों के दर्द और जुकाम के लिए लाभकारी माना जाता है। सोंठ शरीर को गर्मी प्रदान करता है।
उपयोग:
- एक चम्मच सोंठ पाउडर को गर्म पानी में उबालकर या पानी में मिलाकर पिएं।
फायदे:
- जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है।
- सर्दी जुकाम कम होता है।
- पाचन को सुधरता है।
- ठंडक के मौसम में यह विशेष रूप से लाभदायक होता है।