दस्त के लिए 10 प्रभावी घरेलू उपचार (10 Effective Home Remedies for Loose Motion)
दस्त के लिए 10 प्रभावी घरेलू उपचार (10 Effective Home Remedies for Loose Motion) दस्त या लूज मोशन एक आम पाचन समस्या मानी जाती है। जिसमें बार-बार पतला या पानी जैसा मल त्याग होता है यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी हो सकती है। गर्मी या दूषित भोजन संक्रमण या जीवन शैली से जुड़ी गलतियां दस्त का कारण बन जाती है। हल्के दस्त या लूज मोशन को घरेलू उपाय से आसानी से ठीक किया जा सकता है। दस्त की समस्या पुराना खाना,वायरस,पुराना पानी कुछ लोगों को दूध से भी दस्त आने लगते हैं,और स्ट्रेस सबसे आम कारण माना जाता है।

इस ब्लॉक में हम लोग विस्तार से जानेंगे दस्त के कारण,लक्षण और प्रभावशाली घरेलू उपाय जो दस्त को बिना दवा के जड़ से खत्म करने में अत्यधिक सहायक माने जाते हैं।
दस्त के मुख्य कारण (Main causes of Loose Motion)
1.फूड प्वाइजनिंग
दूषित या बासी खाना दस्त का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। जिसके कारण दस्त की समस्या हो जाती है।
2.वायरल या बैक्टीरिया संक्रमण
वायरल जैसे रोटावायरस या बैक्टीरिया जैसे-ई.कोलाई बैक्टीरिया पेट में संक्रमण फैला कर दस्त पैदा करने में सहायक होते हैं।
3.अत्यधिक मसालेदार भोजन का खाना
तीखा खाना पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता हैं। दस्त की समस्या को बढ़ावा देता है।
4.एंटीबायोटिक दवाइयां के साइड इफेक्ट
कुछ दवाइयां आंतों के स्वास्थ्य बैक्टीरिया को मार देते हैं। जिससे दस्त होने लगते हैं।
5.तनाव और चिंता
मानसिक तनाव और चिंता भी दस्त का कारण बन सकते हैं। जिससे अत्यधिक दस्त आ सकते हैं।
6.अचानक मौसम परिवर्तन
खासकर गर्मी या बारिश के मौसम में ज्यादातर दस्त जैसी समस्या देखने को मिलती है।
दस्त के सामान्य लक्षण (Common symptoms of Loose Motion)
- बार-बार मल त्याग करने की आवश्यकता का होना।
- पानी जैसा पतला मल का त्याग करना।
- पेट में मरोड़ और ऐंठन जैसा महसूस होना।
- कमजोरी और थकावट का होना।
- शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशन का होना।
- हल्का बुखार या सर दर्द का होना।
दस्त से बचाव के उपाय (Prevention Tips)
- हमेशा ताजा और साफ खाना खाना चाहिए।
- बाहर का या खुले में बना खाना नहीं खाना चाहिए।
- भोजन से पहले और बाद में हाथ धोना ना भूले।
- साफ पानी पिए जरूरत हो तो पानी को उबालकर पिए।
- फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर ही सेवन करना चाहिए।
दस्त के लिए 10 प्रभावी घरेलू उपचार (10 Effective Home Remedies for Loose Motion)
1.दही का सेवन करें
दही में मौजूद प्रोबायोटिक आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित करने में अत्यधिक सहायक होते हैं,और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में हमारी मदद करते हैं।
कैसे उपयोग करें:
- एक कटोरी ताजा दही में थोड़ा सा भुना जीरा और काला नमक मिलाकर दिन में कम से कम दो बार खाना चाहिए।
2.केला खाएं
केला में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो मल को गाढ़ा करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है,और पेट को ठंडक पहुंचने में सहायक होता है।
कैसे उपयोग करें:
- एक या दो पके केले खाएं या दही के साथ मिलकर इसका सेवन करें।
3.सौंफ का पानी
सौंफ एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और पाचन क्रिया को ठीक करने में हमारी मदद करता है।
विधि:
- एक चम्मच सौंफ को रात भर एक कप में पानी में भिगोकर रख दे।
- सुबह छानकर उस पानी को पी ले।
4.सेब का सिरका
सेब का सिरका एंटीमाइक्रोबॉयल गुणों से भरपूर होता है। आंतों में संक्रमण को कम से कम करने में अत्यधिक सहायक होता है।
विधि:
- एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दिन में कम से कम दो बार सेवन करें।
5.अदरक और शहद का सेवन
अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो पेट की ऐंठन को कम करने में अत्यधिक सहायक होते हैं।
विधि:
- एक चुटकी अदरक पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं।
- दिन में कम से कम इस मिश्रण का दो बार सेवन करें।
6.अनार का रस
अनार में मौजूद गुण दस्त को रोकने के लिए अत्यधिक मददगार साबित होते हैं।
कैसे करें सेवन:
- ताजा अनार का रस निकालकर पीना चाहिए।
- दिन में कम से कम दो बार अनार का जूस पिए।
7.छाछ
छाछ में इलेक्ट्रोलाइट्स और प्रोबायोटिक होते हैं। जो पेट को शांत करने में हमारी मदद करते हैं।
कैसे उपयोग करें:
- एक गिलास छाछ में थोड़ा सेंधा नमक और भुना जीरा मिलाकर सेवन करें।
8.हरी इलायची
इलायची पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ गैस और ऐंठन को कम करने में अत्यधिक सहायक होती है।
कैसे इस्तेमाल करें:
- दो इलायची को पीसकर गर्म पानी में मिलाकर दिन में कम से कम दो बार सेवन करें।
9.बेल का शरबत
बेल फल आंतों की सूजन को कम करने में अत्यधिक फायदेमंद होता है,और दस्त को रोकता है।
कैसे उपयोग करें:
- बेल का पक्का गुड्डा निकाल कर पानी में मिला लें थोड़ा गुण मिलाकर शर्बत बनाकर पिए।
10.नींबू पानी और काला नमक
नींबू पानी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करने में सहायक होता है,और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।
कैसे उपयोग करें:
- एक गिलास पानी में आधा नींबू और एक चुटकी काला नमक मिलाएं।
- दिन में कम से कम 2 से 4 बार इस मिश्रण का सेवन करें।