(आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय) आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिजिटल युग में आंखों की सेहत पर बुरा असर पढ़ने लगा है। मोबाइल,लैपटॉप,टीवी और अन्य स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग हमारी आंखों की रोशनी को कमजोर कर रहे हैं। इसके अलावा पोषण की कमी,तनाव और नींद की कमी भी आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। हालांकि यदि हम अपने दिनचर्या में कुछ घरेलू उपाय को शामिल करें। तो आंख की रोशनी को फिर से बेहतर बनाया जा सकता है।
इस ब्लॉक में हम आपके आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए घरेलू उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण
आंखों की रोशनी कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। आधुनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हमारी आंखें कमजोर हो रही हैं। आईए जानते हैं। उन मुख्य कारणों के बारे में जिससे हमारी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है।
1.स्क्रीन का अधिक उपयोग
मोबाइल,लैपटॉप,कंप्यूटर और टीवी का अत्यधिक उपयोग करने से आंखों पर सीधा दबाव पड़ता है। जिसके कारण लगातार स्क्रीन देखने से आंखों की पुतलियां थक जाती है। और रोशनी कमजोर होने लगती है।
2.पोषण की कमी
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। जिससे विटामिन A,C और E की कमी आंखों की सेहत पर बड़ा अपना असर डालती है। विशेष रूप से बीटा कैरोटीन,जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।
3.नींद की कमी
प्राप्त नींद ना लेने से आंखों की मांसपेशियों को थकावट महसूस करनी पड़ती है। और लंबे समय तक यह आदत आंखों की रोशनी पर असर डाल सकती है। कम सोने से आंखों के नीचे काले घेरे सूजन और धुंधला देखने जैसी समस्याएं हो सकती है।
4.धूप और प्रदूषण का असर
धूप में ज्यादा देर तक रहने और धूल-धुएं के संपर्क में रहने से आंखों की कोमल परते प्रभावित हो सकती है। जिसके कारण आंखों में जलन खुजली और पानी आना जैसे समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
5.आंखों की देखभाल न करना
कई लोग आंखों की सफाई और देखभाल पर ध्यान बिल्कुल भी नहीं देते हैं। जिसके कारण आंखों को समय-समय पर धोना,आराम देना और सही चश्मा पहनना जरूरी होता है।
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए घरेलू उपाय
आईए जानते हैं की आंखों की रोशनी तेज करने के लिए घरेलू उपाय में से कौन-कौन से घरेलू उपाय अपनाना चाहिए।
1.गाजर का सेवन करें
गाजर में विटामिन A और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसका सेवन कैसे करें:
- रोजाना एक से दो गाजर का सेवन करना चाहिए।
- गाजर का जूस पीना चाहिए।
- गाजर को सलाद में शामिल करना चाहिए।
- गाजर का सूप भी पीना चाहिए।
गाजर के सेवन से आंखों की कोशिकाएं मजबूत होती हैं। और आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।
2.आंवला का उपयोग करें
आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है।
कैसे उपयोग करें:
- रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर गुनगुना पानी के साथ पीना चाहिए।
- आंवला के रस का भी सेवन करना चाहिए।
- आंवला का मुरब्बा बनाकर खाएं।
- आंवला पाउडर और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।
आंवला आंखों के कोशिकाओं की मरम्मत करता है। और आंखों की रोशनी को तेजी से बढ़ाने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
3.त्रिफला चूर्ण का सेवन करें
त्रिफला चूर्ण में तीन औषधीय फलों-हरड़ बहेड़ा और आंवला से मिलकर बना होता है। यह आंखों के लिए प्राकृतिक टॉनिक का काम करता है।
कैसे उपयोग करें:
- रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण पानी के साथ लेना चाहिए।
- त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से भी लाभ हो सकता है।
त्रिफला का सेवन आंखों की थकान दूर करता है। और दृष्टि क्षमता को सुधारने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
4.हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
पालक,मेथी,सरसों और धनिया जैसी हरे पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो आंखों के स्वस्थ रखने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं।
कैसे उपयोग करें:
- सब्जियों को सलाद के रूप में भी खाना चाहिए।
- हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस बनाकर पीना चाहिए।
- पालक और मेथी का पराठा बनाकर खाएं।
हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की कोशिकाओं को पोषण देने में बहुत ही ज्यादा हमारी मदद करती हैं। और दृष्टि को तेज करती हैं।
5.आंखों में गुलाब जल डाले
आंखों में गुलाब जल डालने से आंखों को ठंडक मिलती है। और जलन कम होती है।
कैसे उपयोग करें:
- 2 से 3 बूंद गुलाब जल आंखों में डालें।
- कॉटन बॉल में गुलाब जल लगाकर आंखों पर रखें।