गर्मियों का मौसम जैसे ही अपनी दस्तावेज देता है। हमारे शरीर में कई प्रकार के बदलाव होने लगते हैं। एक तरफ जहां गर्मी की तपिश से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ फटी एड़ियां एक आम समस्या का कारण बन जाती है। फटी एड़ियों की समस्या न सिर्फ महिलाओं में बल्कि पुरुषों में भी बहुत ही ज्यादा देखने को मिलती है। यह समस्या देखने में जितनी मामूली लगती है। फटी एड़ियां बहुत ही तकलीफ देह हो सकती हैं। इसमें दर्द,जलन,खून आना और संक्रमण तक की नौबत भी आ जाती है। अगर इसे नजर अंदाज किया जाए। खासकर गर्मियों में जब धूल मिट्टी और पसीने से स्थित और भी खराब हो जाती है।
अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हो चुके हैं। और बार-बार क्रीम और दवाइयां का इस्तेमाल करके थक चुके हैं। तो यह ब्लॉक आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। जिनकी मदद से आप फटी एड़ियों से निजात पा सकते हैं। यह उपाय न सिर्फ सस्ते हैं। बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक उपायों से भरपूर है। जिससे किसी भी तरह के आपको साइड इफेक्ट्स का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गर्मियों में फटी एड़ियों के पीछे का कारण क्या है?
फटी एड़ियों की समस्या के कई कारण हो सकते हैं।
1.त्वचा की नमी का घटना:
गर्मियों में त्वचा से पसीने के जरिए पानी की मात्रा कम से कम होने लगती है। जिससे एड़ियों की त्वचा रूखी हो जाती है।
2.धूल मिट्टी का जमाव:
खुले चप्पल जूते का उपयोग करने से एड़ियों में गंदगी और धूल जमा होने लगती है। जिससे संक्रमण का खतरा बहुत ही अत्यधिक बढ़ जाता है।
3.अत्यधिक चलना या खड़े रहना:
लंबे समय तक खड़े रहना या चलना एड़ियों पर दबाव डालता है। जिससे वह फटने लगती है।
4. पानी की कमी:
शरीर में पानी की कमी से त्वचा में नमी कम से कम हो जाती है। जिससे दरारें पड़ने लगती है।
5.कुछ विशेष चिकित्सा स्थितियां:
जैसे कि-डायबिटीज,थाइरॉएड,एक्जिमा आज भी एड़ियों को फाड़ने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हुए हैं।
गर्मियों में फटी एड़ियों के लिए घरेलू उपाय
1.गुनगुने पानी में पैरों को डालना
कैसे करें:
- एक टब में गुनगुना पानी ले।
- उसमें थोड़ा सा नमक,शैंपू और कुछ बूंदे नींबू के रस को भी मिला ले।
- पैरों को इसमें 15 से 20 मिनट तक डुबोकर रखना चाहिए।
- बाद में हल्के ब्रश से साफ करें।
- जिससे मृत्यु त्वचा को रगड़ कर साफ करें।
- बाद में मॉइश्चराइजर या नारियल का तेल लगाए।
फायदा:
यह तरीका त्वचा को नरम करता है। और डेड स्किन हटाने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होता है। नींबू और नमक एंटीसेप्टिक की तरह काम करते हैं।
2.नारियल तेल और कपूर का मिश्रण
कैसे करें:
- 2 चम्मच नारियल तेल में एक से दो कपूर की टिकिया पीसकर मिला ले।
- इस मिश्रण को रात में सोने से पहले फटी एड़ियों पर लगाकर और उसमें सूती मोजे पहन ले।
फायदा:
नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करने में हमारी मदद करता है। और कपूर एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। और संक्रमण को रोकने में सहायता करता है।
3.शहद का उपयोग
कैसे करें:
- एक टब में गुनगुना पानी ले और उसमें 3 से 4 चम्मच शहद मिला ले।
- इसमें पैरों को 20 मिनट तक डुबोकर रखें।
- बाद में हल्के हाथों से स्क्रब करें और मॉइश्चराइजर लगाएं।
फायदा:
शहद में एंटी-प्राकृतिक गुण होते है। जो त्वचा में नमी बनाए रखने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है। और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से यह भरपूर होता है।
4.केले का पैक:
कैसे करें:
- एक पका हुआ केला ले और उसे अच्छे से मैस कर ले।
- इसे फटी एड़ियों पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे।
- फिर गुनगुने पानी से धो ले।
फायदा:
केला त्वचा को मुलायम बनाने में हमारी मदद करता है। और सूखापन दूर करता है।यह एक बेहतरीन नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है।
5.चावल के आटे से स्क्रब
कैसे करें:
- दो चम्मच चावल का आटा ले।
- उसमें शहद और एप्पल साइडर विनेगर मिला ले।
- इस स्क्रब से हफ्ते में दो बार एड़ियों को रगड़े।
फायदा:
यह स्क्रब डेड स्किन हटाकर नई त्वचा को लाने में मदद करता है। एप्पल विनेगर त्वचा को बैलेंस करता है।
अतिरिक्त सुझाव
- दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी होता है।
- पैरों को हमेशा साफ और सुखा रखें।
- खुली एड़ियों वाली चप्पल पहनने से बचें।
- सप्ताह में कम से कम दो बार पेडीक्योर जरूर करें।
- सोने से पहले नियमित रूप से पैरों पर मॉइश्चराइज करना चाहिए।