आंत स्वास्थ्य पाचन तंत्र को मजबूत करने के असरदार घरेलू उपाय 2025

आंत स्वास्थ्य पाचन तंत्र को मजबूत करने के असरदार घरेलू उपाय 2025

आंत स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी मानी जाती है आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर बाहरी सेहत यानी शरीर के त्वचा की चमक या वजन पर तो ध्यान देते हैं लेकिन आंतरिक स्वास्थ्य को अनदेखा कर देते हैं आंत स्वास्थ्य न केवल पाचन से जुड़ा होता है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार भी होता है इससे हमारे पूरे शरीर को न्यूट्रिशन प्राप्त होते हैं,और हमारे शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली,मानसिक स्थिति,ऊर्जा स्तर,त्वचा की स्थिति और यहां तक की हार्मोनल संतुलन भी आंत के स्वास्थ्य पर ही निर्भर होता है जिससे हमारा पूरा शरीर काम करता है

आंत स्वास्थ्य
आंत स्वास्थ्य

इस ब्लॉक में जानते हैं कि आंत का स्वास्थ्य क्या होता है,और इसके कारण लक्षण और आंत स्वास्थ्य सुधारने के घरेलू उपाय क्या-क्या होते हैं

आंत स्वास्थ्य क्या है?

आंत स्वास्थ्य का मतलब होता है की पाचन तंत्र विशेष रूप से छोटी और बड़ी आंत का संतुलन और स्वास्थ्य रूप से कार्य करता रहता है इसमें आंत के माइक्रोबायोम मौजूद करोड़ (सूक्ष्म जीवों,बैक्टीरिया,वायरस,फंगस आदि) का संतुलित बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है इन सूक्ष्म जीवों को हम लाभकारी बैक्टीरिया के नाम से या गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया कह सकते हैं जब गुड बैक्टीरिया संतुलन में होते हैं तो यह हमारे पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाते हैं,और शरीर को बीमारियों से बचाने में बहुत ही ज्यादा हमारी मदद करते हैं

आंत स्वास्थ्य के लक्षण

अगर आपकी आंत स्वस्थ हैं तो इसके कुछ संकेत आपको मिल सकते हैं

  • नियमित और आरामदायक मल त्याग करना
  • पेट में गैस या ऐठन जैसी समस्या का ना होना
  • त्वचा में निखार आना
  • ऊर्जावान महसूस करना
  • अच्छी नींद लेना
  • मूड का स्थिर रखना

यदि आपकी आंत अस्वस्थ है तो निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं जैसे की-

  • कब्ज दस्त गैस या अपच जैसी समस्या का होना
  • थकान या ऊर्जा की कमी का महसूस होना
  • बार-बार बीमारी होना
  • एलर्जी,स्किन रैशेज का होना
  • अवसाद या चिंता जैसा महसूस होना
  • वजन घटाना या घटना बिना कारण

आंत अस्वस्थ क्यों हो जाती हैं?

  1. प्रोस्टेट और तेलिया भोजन का अत्यधिक सेवन करने से आंत अस्वस्थ हो जाती है
  2. फाइबर की कमी वाली डाइट लेने से आंत अस्वस्थ हो जाती है
  3. अत्यधिक प्रोबायोटिक या दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने से आंत अस्वस्थ हो जाती है
  4. तनाव और नींद की कमी के कारण आंत अस्वस्थ हो जाती है
  5. शराब और धूमपान का सेवन करने से आंत अस्वस्थ हो जाती है
  6. कम पानी पीने से आंत अस्वस्थ हो जाती है
  7. एक ही समय पर भोजन न करना आंत इससे भी प्रभावित होती है

आंत स्वास्थ्य सुधारने के लिए घरेलू उपाय

1.दही और छाछ का सेवन करें

दही और छाछ में प्रचुर मात्रा में प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो आंत के लिए अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करने में हमारी मदद करते हैं दिन में एक बार दही या छाछ का सेवन आंत को स्वस्थ रखने में बहुत ही ज्यादा सहायता करता है

2.किण्विक खाद्य पदार्थ अपनाएं

किण्विक खाद्य पदार्थ जैसे-कांजी,इटली,डोसा,अचार आदि किण्विक खाद्य पदार्थ आंत के माइक्रोबायोम को पोषण प्रदान करने में हमारी मदद करते हैं इनमें प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक पाए जाते हैं

3.फाइबर से भरपूर भोजन करें

(सब्जियों) जैसे-ब्रोकली,गाजर,पालक (फल) जैसे-अमरूद,केला (साबुत अनाज) जैसे-ओट्स,बाजार और दालें फाइबर से भरपूर मात्रा में पाई जाती है फाइबर आंत को साफ रखने और बैक्टीरिया को भोजन देने में बहुत ही ज्यादा काम करता है

4.हल्दी और अदरक का प्रयोग

हल्दी और अदरक में प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आंत की सूजन कम करने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं सुबह गर्म पानी में हल्दी डालकर पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है

5.नींबू पानी और आंवला

नींबू और आंवला दोनों ही विटामिन C से भरपूर होते हैं जो आंत के डिटॉक्स में सहायता प्रदान करते हैं सुबह खाली पेट नींबू पानी और आंवला जूस पीना बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है

6.त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेदिक का प्रसिद्ध रसायन है जो आंत की सफाई और पाचन को मजबूत करने में हमारी मदद करता है रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला लेना उपयोगी माना जाता है

7.पानी का अत्यधिक सेवन करें

पानी का अत्यधिक से अत्यधिक सेवन करना चाहिए दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना बहुत ही जरूरी होता है पानी आंत के लिए वरदान साबित होता है यह पाचन को आसान बनाता है,और विषैले पदार्थों को बाहर निकलने में हमारी मदद करता है

आंत स्वास्थ्य से तनाव का संबंध

तनाव का संबंध आंत से बहुत ही गहरा होता है कई रिसर्च में यह सामने आया है कि मानसिक तनाव का सीधे असर आंत पर पड़ता है जब हम तनाव में होते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन बहुत ही ज्यादा स्तर बढ़ जाता है जो आंत के माइक्रोबायोम को बिगाड़ सकता है

उपाय:

  • योग और ध्यान का अभ्यास करें
  • नियमित नींद ले 7 से 8 घंटे की
  • सोशल मीडिया से समय-समय पर दूरी बनाते ही रहे
  • प्रकृति के पास समय बताएं

आंत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थ

  • बहुत अधिक चीनी या मीठे पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए
  • अल्कोहल और कैफीन का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए
  • अधिक मात्रा में रिफाइंड तेल या डीप फ्राइड भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए
  •  डिब्बा बंद और फ्रिज वार्ड खाद्य पदार्थ से बचना चाहिए

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version