पुराने से पुराने बुखार को घरेलू उपाय से कैसे खत्म करें 2025 में

पुराने से पुराने बुखार को घरेलू उपाय से कैसे खत्म करें 2025 में

पुराने से पुराने बुखार को आप कैसे खत्म कर सकते हैं। आईए जानते हैं। बुखार एक सामान्य शरीर की प्रतिक्रिया होती है। जो तब होती है। जब शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा होता है। सामान बुखार 2 से 3 दिन में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर यह 5 से 7 दिन तक बना रहता है। तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पुराने से पुराने समय तक बने रहने वाले बुखार कई बार गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। हालांकि यदि स्थिति बहुत गंभीर नहीं है। तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से इसे नियंत्रित और ठीक करने में बहुत ही ज्यादा सक्षम उपाय हैं।

पुराने से पुराने बुखार
पुराने से पुराने बुखार

इस ब्लॉक में हम विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। कि लंबे समय तक बना रहने वाला बुखार क्यों होता है। इसके लक्षण क्या होते हैं,और इसे घर पर कैसे ठीक किया जा सकता है।

पुराने से पुराने बुखार के बने रहने के कारण

पुराने से पुराने बुखार के बने रहने के कारण यह होते हैं।

1.वायरस संक्रमण:

वायरस संक्रमण सामान्य रूप से सामान्य फ्लू या वायरस फीवर कई बार लंबे समय तक बना रह सकता है। खास कर यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता आपकी कम है ।

2.बैक्टीरियल संक्रमण:

बैक्टीरियल संक्रमण जैसे कि-टाइफाइड जैसे संक्रामक लंबे समय तक बुखार बनाए रखने में बहुत ही ज्यादा सक्षम होते हैं।

3.मलेरिया डेंगू बुखार:

मलेरिया या डेंगू फीवर यह दोनों संक्रमण बुखार के चक्र के साथ आते हैं,और कई दिनों तक अपना असर डालकर रखते हैं।

4.यूनरी ट्रैक इन्फेक्शन:

यूनरी ट्रैक इन्फेक्शन संक्रमण की वजह से भी लगातार हल्का बुखार बना रह सकता है।

5.शरीर में सूजन या ऑटोइम्यून रोग:

शरीर में सूजन या ऑटोइम्यून रोग के कारण बुखार बना रह सकता है। जैसे-अर्थराइटिस जिससे शरीर में सूजन बनी रहती है, और इसके कारण बुखार महसूस होता रहता है।

पुराने से पुराने बुखार के लक्षण

  • शरीर में लगातार गर्मी का महसूस होना।
  • थकान और कमजोरी जैसा महसूस होना।
  • भूख में कमी होना
  • मांसपेशियों में दर्द या बदन दर्द होना।
  • सिर दर्द होना।
  • अधिक पसीना आना।
  • जाड़ा लगना है कपकपी या ठंडा महसूस होना।

पुराने से पुराने बुखार के घरेलू उपाय

1.तुलसी की पत्तियां:

तुलसी की पत्तियों में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं। तुलसी की पत्तियों को उबालकर उसका काढ़ा बनाएं और उसे दिन में दो से तीन बार सेवन करें।

कैसे बनाएं:

  • 10 से 12 तुलसी की पत्तियों को ले।
  • एक टुकड़ा अदरक का ले।
  • दो लॉन्ग ले।
  • इन सब चीजों को दो कप पानी में उबले जब तक की पानी आधा न रह जाए फिर इसे छान कर गुनगुना ही पिए।

2.गिलोय का काढ़ा:

गिलोय का काढ़ा इम्युनिटी बढ़ाने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है,और लंबे समय तक बने बुखार को खत्म करने का कार्य करता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • गिलोय की ताजी डंडियों को टुकड़ों में काटकर पानी में उबाले।
  • इसका काढ़ा बना ले।
  • चाहे तो गिलोय पाउडर या सिरप भी ले सकते हैं।

3.धनिया:

धनिया बीज में मौजूद तत्व शरीर की गर्मी को कम करने और संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

बनाने की विधि:

  • एक चम्मच धनिया बीज को रात भर पानी में भिगो दें।
  • सुबह उसे उबाले और गुनगुना छान कर पीना चाहिए।

4.हल्दी वाला दूध:

हल्दी वाले दूध में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण होते हैं। यह बुखार में राहत दिलाने में हमारी बहुत मदद करता है।

बनाने की विधि:

  • एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें।

5.सेब का सिरका:

सेब में शरीर के तापमान को जल्दी से जल्दी काम करने की क्षमता होती है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • एक चम्मच सेब का सिरका लें।
  • एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार पी लें।

6.प्याज और आलू:

प्याज और कच्चे आलू को काटकर तवे पर रखकर कपड़े को बंद ले यह तरीका शरीर की गर्मी को बाहर निकलने में मदद करता है।

बुखार में खान-पान में बदलाव

हल्का और तरल भोजन खाना चाहिए।

खूब पानी पिए और शरीर को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।

नारियल पानी,नींबू पानी और सूप का सेवन भी कर सकते हैं।

फल में जैसे कि-पपीता,संतरा और सेब का सेवन कर सकते हैं।

तेलिया,मसालेदार और भारी भोजन से बचने की कोशिश करें।

पुराने से पुराने बुखार में विश्राम और देखभाल कैसे करें

  1. भरपूर नींद लेनी चाहिए।
  2. अधिक थकान या मेहनत वाले कार्य नहीं करने चाहिए।
  3. समय-समय पर शरीर का तापमान जांचते रहना चाहिए।
  4. गीले कपड़े की पट्टी माथे पर रखने से बुखार में राहत मिलती है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version